नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
हजारीबाग में 5 जुलाई तक चलेगा शराब की दुकानों का भौतिक सत्यापन और हैंडओवर टेकओवर की प्रक्रिया
JSBCL को हैंडओवर/टेकओवर प्राप्त करने के क्रम मे भौतिक सत्यापन एवं Sale Vs. Deposit की राशि का सत्यापन 05 जुलाई तक होगा पूरा
हजारीबाग: जिले में खुदरा शराब की दुकानों के हस्तांतरण का काम पांच दिनों में पूरा किया जायेगा। हस्तांतरण का काम एक जुलाई से पांच जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में उन खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री नहीं होगी, जिसमें हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही होगी। हालांकि उन दुकानों से शराब की बिक्री होगी, जिन दुकानों में हस्तांतरण की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई हो। इससे संबंधित जानकारी उत्पाद विभाग ने दी।
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से कहा गया है कि खुदरा उत्पाद दुकानों के Handover/Takeover के प्रारम्भ होने के पश्चात् तथा Handover/Takeover पूर्ण होने तक उन दुकानों से मदिरा की बिक्री बन्द रहेगी ।
विभाग ने अपने आदेश में निम्न बिंदुओं का जिक्र किया है।
1. दिनांक-01.07.2025 से प्लेसमेंट एजेन्सी के माध्यम से संचालित खुदरा उत्पाद दुकानों का JSBCL को Handover/Takeover प्राप्त करने के क्रम मे भौतिक सत्यापन एवं Sale Vs. Deposit की राशि का सत्यापन किया जाना है ।
2. उक्त कार्य दिनांक-05.07.2025 तक पूर्ण किया जाना है ।
3. जिलों में अवस्थित सभी खुदरा उत्पाद दुकानों की समुचित Handover/Takeover हेतु जिला स्तर से शिड्यूल जारी की गई है।
4. खुदरा उत्पाद दुकानों के Handover/Takeover के प्रारम्भ होने के पश्चात् तथा Handover/Takeover पूर्ण होने तक उन दुकानों से मदिरा की बिक्री बन्द रहेगी ।
5. स्टॉक वेरिफिकेशन तथा Handover/Takeover पूर्ण होने के पश्चात् उक्त खुदरा उत्पाद दुकानों से मदिरा की बिक्री के संबंध में अलग से दिशा-निर्देश निर्गत किया जाएगा ।
6. जब तक किसी खुदरा उत्पाद दुकानों के Handover/Takeover की प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं हो जाती है, तब तक पूर्व की भाँति उक् खुदरा उत्पाद दुकानों से समुचित अनुवीक्षण के साथ नियमानुसार मदिरा की बिक्री की जा सकेगी ।आदेशानुसार हजारीबाग में हेंडओवर/टेकओवर की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी
15 दुकानों को कल दिनांक 01.07.2025 को सील किया जाएगा।
14 दुकानों को बुधवार दिनांक 02.07.2025 को सील किया जाएगा।
14 दुकानों को गुरुवार दिनांक 03.07.2025 को सील किया जाएगा।
13 दुकानों को शुक्रवार दिनांक 04.07.2025 को सील किया जाएगा।
11 दुकानों को शनिवार दिनांक 05.07.2025 को सील किया जाएगा।