जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द्र साहू
दमोह. पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के निर्देशन में, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया व रघु केशरी पथरिया एसडीओपी के मार्गदर्शन में बिजली तार चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि थाना पथरिया में 26 अक्टूबर 24 को फरियादी सतानंद यादव निवासी वैशाली नगर दमोह ने अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर थाना पथरिया में अप.क्र.544/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, इसी क्रम में अन्य तीन फरियादी सोनेलाल राय जबलपुर नाका दमोह,नवीन चौरसिया निवासी पुराना थाना,प्रमोद पटैल निवासी सागर नाका दमोह की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में क्रमश: अप.क्र. 398/25 धारा-303(2)बीएनएस,अप.क्र.-440/25 धारा 303(2),324(4)बीएनएस,अप.क्र.-442/25 धारा 303(2),324(4) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था, नियुक्त टीम में पथरिया टीआई सुधीर कुमार बैगी,सउनि बलविंदर सिंह,प्र.आर.संदीप कुशवाहा,प्रआऱ अनिल गौतम,प्र.आर. रविशंकर कटारे, सायवर सेल से प्र.आऱ. राकेश अठ्या प्र.आऱ. सौरभ टंडन आऱ. रोहित राजपूत आर. रामसींग नवल यादव,संदीप कुर्मी,कपिल तिवारी, नवीन बैन, अमन बाल्मीकि,रविन्द्र पटैल, मनीष रोहित आर.चालक मोहन साहू का विशेष योगदान रहा. द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद 4 जुलाई 25 को आरोपी संतोष गौड़ गौर नगर मकरोनिया, पप्पू चढ़ार चन्द्रशेखर वार्ड माता मडिया रिपटा, गोविंद आदिवासी तिली सरकारी स्कूल के पास थाना मोतीनगर,अरमान उर्फ पुनीत कटारे पगारा थाना केन्ट सागर, संकल्प जैन, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, पुष्पेन्द्र भूतेश्वर फाटक थाना मोतीनगर सागर को उक्त चारो प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जा रहा हैं. आरोपियों से जब्त मसरूका एल्यूमीनियम के तार, खंबे,एंगल एक आपे आटो कीमती करीबन कुल 08 लाख रूपये बताई गई.