फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 153 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार , भेजा जेल
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने सतुईया पट्टी निवासी अरुण को चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैगुल नदी के समीप जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर 153 ग्राम चरस पुलिस ने बरामद की । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सतुईया पट्टी में ढाबा चलाता है और उसे वह चरस उसका बड़ा भाई मेघनाथ लाकर देता है । थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात दरोगा पंकज कुमार ने मुखबिर की सूचना हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार,कुलदीप सिंह और कांस्टेबल लेखपाल सागर के साथ पर पहुंचकर कच्चे रास्ते से अरुन कुमार गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि मेघनाथ पुत्र वनबारी लाल फरार है। फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली