नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
बारा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दीनमठ सारथी ट्रस्ट द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित, स्कूली बच्चों ने लगाए सैकड़ों पौधे
हजारीबाग/बारा: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुएदीनमठ सारथी ट्रस्ट द्वारा शनिवार को बारा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डीवीसी सीएसआर कोनार डैम के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों के माध्यम से सैकड़ों पौधे रोपे गए।
“हर व्यक्ति को लगाना चाहिए पौधा” — माही पटेल
कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने कहा, “पर्यावरण और मनुष्य का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा हुआ है। यदि हम स्वच्छ हवा और बेहतर भविष्य चाहते हैं, तो हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।”
विद्यार्थियों में दिखा उत्साह विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए जाने से बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में मददगार होते हैं।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता ज़रूरी — दीपक तिवारी
ट्रस्ट के सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि वे आने वाले समय में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
“हर व्यक्ति लगाए कम से कम दो पौधे” — सुरेश राम
पर्यावरण व सर्प मित्र सुरेश राम ने कहा, “यदि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है, तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।” उन्होंने बच्चों को पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा के प्रति सजग रहने की भी सलाह दी।
उपस्थित रहे:कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुशील कुमार, सिकंदर कुमार, भैंरव कुमार, रमेश कुमार, रविकांत गुप्ता, रघुनाथ मंडल, अर्जुन प्रसाद सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल वृक्षारोपण को बढ़ावा देती है, बल्कि भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।