नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
जी.एम. महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन
हजारीबाग: आज जी.एम. महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य शंभु कुमार छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को अपने भविष्य के प्रति अभी से तैयारी पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने ने आगे कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और अपने जीवन का लक्ष्य का चुनाव कर उसे प्राप्त करने के लिए जुट जाना चाहिए। महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने कहा कि छात्र अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कैरियर मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ओम 2021 बैच के सिविल सेवा में सफल अधिकारी उपस्थित थे। ओम ने छात्रों को अपने करियर निर्माण के लिए सजग रहने पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से तैयारी कर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते । उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के एन.सी.सी.में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने मेडल दे कर सम्मानित किया। कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार मेहता ,उमेश ठाकुर, रेयाज अहमद, कुंदन शशि शर्मा, कृष्ण कुमार ,आशीष पाण्डे मनोज कुमार राणा इत्यादि ने किया था। कार्यक्रम में कला , विज्ञान तथा वाणिज्य के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।