थाना यातायात, जिला दतिया
सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही
नो पार्किंग जोन में खड़े दो/चार पहिया वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही — 22 वाहनों पर लगाया गया ₹19,300/- का जुर्माना
दिनांक 13 जुलाई 2025 को थाना यातायात पुलिस दतिया द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान पीतांबरा मंदिर नवीन उत्तर द्वार से लेकर शनिदेव मंदिर तक नो पार्किंग जोन में खड़े दो/चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹19,300/- का जुर्माना आरोपित किया गया। थाना प्रभारी यातायात सपना शर्मा द्वारा पुलिस लाइन चुंगी, राजगढ़ चौराहा, भैरव मंदिर एवं नवीन उत्तर द्वार क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाकर थाने लाया गया तथा चालानी कार्रवाई की गई। नो पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहनों पर व्हील लॉक भी लगाया गया।
इस कार्यवाही का उद्देश्य आमजन को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना, सड़कों पर जाम की स्थिति से बचाव करना एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस दतिया की चालानी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
यातायात पुलिस दतिया द्वारा आमजन से अपील है कि कृपया अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात में बाधा उत्पन्न न करें।
चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक सपना शर्मा, प्रधान आरक्षक रविंद्र यादव, प्रधान आरक्षक सुरवीर, आरक्षक राहुल, आर. चालक दिनेश शर्मा एवं आर. चालक पदम की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव