सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव के स्मृति में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घोरावल विधानसभा के मुठेर गांव में 51 पेड़ लगाकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, विशिष्ट अतिथि, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर लोकपति पटेल, व जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गौड रहे।
अनवरत वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता विवेक सिंह पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के सक्रिय युवा नेता अवनीश चतुर्वेदी ने मिलकर किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम निहोर यादव ने कहा कि वृक्षारोपण हम समाजवादी लोगों ने नेता जी के स्मृतियों में लाखों वृक्षारोपण
संयोजक विवेक पटेल के नेतृत्व में किया जायेगा।
जिला उपाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से कहा कि नेताजी मुलायम सिंह के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जनपद सोनभद्र के प्रत्येक बूथ तक कार्यों को याद दिलाया जाएगा।
जनपद सोनभद्र में लाखों वृक्षारोपण अनवरत किया जाएगा और पर्यावरण सुरक्षित संरक्षित किया जाए जिससे कि धारा धरोहर का श्रृंगार बढ़ता जाए।
बैठक में सभा को संबोधित करते हुए विवेक सिंह पटेल ने कहा हमारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धेय नेता जी के स्मृतियों में जो भी वृक्ष रोपण किया जा रहा है जब वह बड़े होंगे वह छांव देंगे और पर्यावरण सुरक्षित संरक्षित करेंगे तो हम सभी लोग नेताजी के रूप में उसे मानते हुए स्वीकार करेंगे और इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी लोगों का है राष्ट्रवाद समाजवाद पर्यावरण सुरक्षित संरक्षित करके हाथों को मजबूत किया जाएगा।
इस मोके पर विनय गौड,आशीष यादव, प्रकाश चौबे, सुजीत चौबे, हीरामन, मुन्नीलाल, आशीष चौबे, सुनील चौबे, धनेश्वर भारती, नीरज, रामदेव, सुशीला,अवधेश कुमार, सतेन्द्र, राहुल,गुलाब,गोलू, पप्पू,
पंकज,शिखा,अतवारी आदि रहे।