दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया ओवर फाटक के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।
एक तेज रफ्तार राजस्थान का ट्रक कार वाहन को जबरदस्त टक्कर मारते हुए निकल गया।
इस सड़क हादसे में वाहन में सवार कटनी और जबलपुर निवासी सुनीता जैन, आकाश जैन, निकिता जैन और आदित्य जैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी और ब्रेक लगाना तक मुश्किल था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
तेज रफ्तार और लापरवाही की ये तस्वीरें एक बार फिर सड़कों पर सुरक्षा को लेकर
सवाल खड़े कर रही हैं।
जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द्र साहू