थाना परिसर में वीडियो बनाकर वायरल करने वाला युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये पकड़े गए। आरोपी की पहचान इरिश खान (24) पुत्र कलीम खान निवासी मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 15 फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जब फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी अनूप सिंह अपने हमराही हेड कांस्टेबल विपिन कुमार व हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार के साथ रहपुरा अंडरपास पहुँचे। तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा पुलिस ने तत्परता से पीछाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 12 वोर और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वह तमंचा कुछ महीना पहले भिटौरा स्टेशन के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति से छीना था।
आरोपी के पास से जिस मोबाइल फोन के द्वारा थाना परिसर में वीडियो बनाई गई तथा आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी के द्वारा उसको वायरल किया गया उस मोबाइल को भी जब्त किया गया है।
थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली