बालोतरा के डडांली गांव के पास लूणी नदी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक मिनी बस तेज बहाव में फंस गई। बस बायतु से करना भूखा भगत सिंह रूट पर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने लूणी नदी में तेज बहाव के बावजूद बस को उतार दिया। उस समय बस में छह से अधिक यात्री सवार थे।
तेज बहाव में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच नदी में फंस गई। घटना की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यात्रियों और बस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी यात्री सकुशल हैं।
प्रशासन ने अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर चल रही नदियों, नालों या जलमग्न रपटों से वाहन न निकालें, क्योंकि यह लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है
किशनाराम भादू ब्यूरो रिपोर्ट बालोतरा बाडमेर