कम्पनी गार्डन में अवैध वसूली का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी ने उठाई आवाज
महानगर अध्यक्ष गुलशेर मलिक ने उठाई आवाज, जांच की मांग
नगर विधानसभा अध्यक्ष दीपक गौतम ने कहा कम्पनी गार्डन बना लूट का अड्डा
सहारनपुर । शहर के बीचोबीच स्थित ऐतिहासिक कम्पनी गार्डन में आमजन से ₹20 शुल्क की जबरन वसूली को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद गुलशेर मलिक व दीपक गौतम नगर विधानसभा अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उद्यान विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए इस वसूली को अवैध और मनमानी करार दिया है।
गुलशेर मलिक ने आरोप लगाया कि कम्पनी गार्डन, जो कि जनता के स्वास्थ्य लाभ, योग, टहलने और मानसिक शांति के उद्देश्य से निर्मित सार्वजनिक स्थल है, वहां पर किसी वैध सरकारी आदेश या शुल्क सूची के बिना ही ₹20 का प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने इसे जनता के स्वास्थ्य अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का हनन बताया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं
इस अवैध वसूली की तत्काल जांच कराई जाए
दोषी ठेकेदार या जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
कम्पनी गार्डन को आमजन के लिए निःशुल्क और सुलभ रखा जाए, जैसा कि इसका मूल उद्देश्य है
महानगर अध्यक्ष गुलशेर मलिक व दीपक गौतम नगर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो पार्टी जन आंदोलन शुरू करेगी।
इस मौके पर गुलशेर मलिक (महानगर अध्यक्ष), दीपक गौतम (नगर विधानसभा अध्यक्ष), सचिन देव (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष), मो. शहदाब (नगर विधानसभा प्रतिनिधि), शाहरुख पठान (महानगर उपाध्यक्ष), आरिफ राणा (जिला सचिव) समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़