ग्राम जहानपुर में लगेगा 12 अगस्त से जाहरवीर का मेला
सैनी महापंचायत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन बॉक्सर करेंगे मेले का शुभारंभ
बेहट तहसील बेहट क्षेत्र के गांव कालू वाला पहाड़ीपुर उर्फ जहान पुर में आगामी 12 अगस्त से तीन दिवसीय जाहरवीर गोगा जी के मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ सैनी महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन बॉक्सर करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सैनी महापंचायत संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समय सिंह सैनी ने बताया कि हमारे गांव जहानपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जाहरवीर गोगा महाडी पर तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में आसपास के दर्जनों गांव के लोग प्रतिभाग़ करते हैं। मेले का शुभारंभ सैनी महापंचायत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन बॉक्सर जी करेंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बाबत मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समय सिंह सैनी ने आसपास के गांव के लोगों से अपील की कि एक बिना किसी भेदभाव के मेले का लुत्फ उठाएं और प्रसाद चढ़कर धर्म लाभ उठाएं। इस मौके पर सुखदेव सैनी महासचिव, अरविंद सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुबोध सैनी ,सचिव शुभम सैनी जी जिला कोषाध्यक्ष समय सिंह सैनी प्रदेश कार्य करणी सदस्य, नीरज सैनी प्रदेश कार्यालय प्रभारी दीपक सैनी सुखेड़ी सचिव जिला चंद्र सैनी, विजेंद्र सैनी विजय सैनी मुकुल सैनी राजेंद्र सैनी राजेंद्र सैनी सुभाष सैनी जॉनी सैनी भगत आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़