बंधी में डूबने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम
दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया । घघीय बंधी के पास बने पानी टंकी के टोटियों को खोलते समय 32 वर्षीय सुदेश्वर पुत्र रामबृक्ष फिसल कर बंधी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भाई गुलाबचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि सुदेश्वर धान की रोपाई के लिए बंधी के पास बने पानी टंकी के नल के टोटियों को खोलने गया था और लगता है इसी दरमियान अचानक उसका पैर फिसल गया जिसे वह बंधी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई ।
घटना की जानकारी तब हुई जब बृहस्पतिवार की सुबह तक भाई घर नहीं आया तो परिजन ढूंढते हुए बंधी के पास पहुंचे तो नजारा देख सन रह गए ।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई ।जिसे प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया । और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस हादसे से परिजनों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के तीन बच्चे है जिसमें दो लड़का और एक लड़की शामिल है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह