आवारा गौवंश को रेडियम पहनाते नजर आए कैमोर के युवा समाज सेवी
कैमोर – औद्योगिक नगरी कैमोर में निरंतर बड़े वाहनों का आवागमन औद्योगिक कार्यों के लिए बहुतायत में होता रहता है
जिसमें रात्रि के समय तेज़ रफ़्तार वाहनों की चपेट में आने से और अंधेले में बैठे जानवरों की पहचान न होने की वजह से कई बार गौवंश गंभीर रूप से घायल हो जाते है और काफ़ी बार उनकी मृत्यु भी हो जाती ही हैं। इसके अतिरिक्त कई बार मोटर साइकिल सवार भी रात्रि में आवारा पशुओं को नई देख पाते और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है ।
इन्हीं सभी दुर्घटना में होने वाली गोवंश की मौत और सड़क दुर्घटना को देखते हुए हमारे कैमोर नगर के लालनगर निवाशी युवा श्रेयांश तोमर, यश तिवारी, रोशन बर्मन द्वारा विजयराघवगढ़ कैमोर मुख्य मार्ग पर बैठे गौवंश को रेडियम पट्टा पहनाया गया जिससे रात के अंधेरे में होने वाली सड़क दुर्घटना से गौवंशो को बचाया जा सके।
आपको बता दे कि कैमोर के इन युवाओं के द्वारा लगभग 75 गौवंश को रेडियम बेल्ट पहनाया गया है और निरंतर ऐसा करते रहने की बात भी युवाओं के द्वारा कही गई है ।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।