ढाबे पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले धारधार हथियार
गम्भीर हालत के चलते घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
तल्हेडी बुजुर्ग। मामूली बात को लेकर ढाबे पर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर साखन नहर के समीप ढाबे पर रणखंडी गांव निवासी अंकित और उसके कई साथी खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। उक्त युवक ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान धारदार हथियार चले, जिसमें एक पक्ष के अंकित समेत उसके साथ रणखंडी निवासी दीपक और भायला खुर्द निवासी अशोक राणा गंभीर घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल अशोक राणा ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल पहले लेने को लेकर कहासुनी के बाद पास में ही स्थित साखन खुर्द गांव के पांच से छह
लोगों ने उन पर तलवार से हमला किया है। आरोप लगाया कि हमलावर अनुसूचित समाज के है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़