सहारनपुर
एडीएम ने की आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक
जनपद में 27 जुलाई को 56 केन्द्रों पर एक सत्र में होगी परीक्षा
परीक्षा को शान्ति एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराएं सम्पन्न – अपर जिला मजिस्ट्रेट
परीक्षार्थियों को न हो किसी प्रकार की असुविधा- संतोष बहादुर सिंह
परीक्षा की संवेदनशीलता को समझते हुए गम्भीरता से करें जिम्मेदारी का निर्वहन
आयोग के निर्देशों का करें कडाई से अनुपालन
जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के आदेशों के अनुपालन में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में 27 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रियानुसार परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगन, सजगता, आत्मानुशासन एवं समयबद्धता से सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्व परीक्षाओं की भांति पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न करायी जाये। इसकी संवेदनशीलता, शुचिता एवं पारदर्शिता किसी भी स्तर पर भंग न हो, यदि कोई भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। जनपद में काफी संख्या में अभ्यर्थियों का मूवमेंट होगा। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसलिये अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा जनपद में 56 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी। परीक्षा पूर्वान्ह 09ः30 से अपरान्ह 12ः30 बजे तक एक सत्र में होगी। उन्होने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें।
परीक्षा के लिए निर्धारित 56 केन्द्र
राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज लिंक रोड, सियाराम इण्टर कॉलेज दिनारपुर गागलहेडी, बीडी बाजोरिया इण्टर कॉलेज बेहट रोड, जेवी जैन इण्टर कॉलेज मातागढ कलसिया रोड, एचएवी इण्टर कॉलेज मातागढ ओल्ड कलसिया रोड, इस्लामिया इण्टर कॉलेज ब्लॉक ए ईदगाह रोड, गुरूनानक इण्टर कॉलेज अंबाला रोड, एसएएम इण्टर कॉलेज देहरादून रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट, बीएचएस इण्टर कॉलेज मिशन कम्पाउण्ड, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज मटियामहल, जेबीएस हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज रायवाला, गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज गांधी पार्क, इण्डस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज आतिशबाजान कम्बोह का पुल, गौरी शंकर इन्द्रपाल सिंह इण्टर कॉलेज दिल्ली रोड, श्री दिगम्बर जैन कन्या इण्टर कॉलेज छत्ता बासमल, मुन्नालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज चिलकाना रोड, रैम्बो स्कूल चुनहेटी दिल्ली रोड, जेवी जैन कॉलेज प्रद्युमन नगर, महाराज सिंह कॉलेज चकरोता रोड, आशा मोडर्न स्कूल चन्द्र नगर सिविल लाइन, आशा मोडर्न इण्टरनेशनल स्कूल जनता रोड, डीएवी पब्लिक स्कूल ररूलपुर बेहट रोड, अल्पाइन पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड, पाइनवुड स्कूल चुनहेटी दिल्ली रोड, सैंट मेरी स्कूल चिलकाना रोड, सरस्वती विहार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल कांकरकुई, देहली पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, लोर्ड महावीरा एकेडमी चिलकाना रोड, केएलजी पब्लिक स्कूल अंबाला रोड, ज्ञान कैलाश इण्टरनेशनल स्कूल अंबाला रोड, खालसा पब्लिक स्कूल सडक दूधली, सावित्री बाई फुले राजकीय महिला पॉलिटेक्निक देहरादून रोड, कुशवाह आर्मी पब्लिक स्कूल मनानी दिल्ली रोड, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल नियर मैदा मिल पटेल नगर, दया चन्द जैन इण्टर कॉलेज सरसावा अंबाला रोड, गौचर कृषि इण्टर कॉलेज रामपुर मनिहारान, गौचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, रमाबाई राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज कोटा, जगदीश प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज कोटा, किसान विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज बेहट रोड, एएचपी इण्टर कॉलेज रूडकी छुटमलपुर रोड, हरि इण्टरनेशनल एकेडमी देहरादून रोड, शैमफोर्ड फ्यूच्रीस्टिक स्कूल बेहट रोड, स्प्रिंग बैल्स स्कूल नियर यूनिटेक मशीन दिल्ली सहारनपुर हाईवे, एमपीएस पब्लिक स्कूल नकुड रोड सरसावा, संत एजीएम कोन्वेंट स्कूल दिल्ली रोड, मदरलैण्ड पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, बिल क्लिंटन स्कूल रामपुर मनिहारान, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल देहरादून रोड, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल सरसावा, स्किल्ड ग्लोबीजेन्स स्कूल सांई धाम बेहट रोड एवं सैंट थोमस गंगोत्री विहार बेहट रोड सहारनपुर।