रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम नगर की सड़कों की स्थिति अत्यंत ही खराब हो चुकी है। अधिकांश मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चे, वृद्धजन, तथा दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन ढंग से किया जा रहा है। अक्सर देखा गया है कि नई बनी सड़कों की स्थिति कुछ ही महीनों में खराब हो जाती है। इसके पीछे निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। बिना गुणवत्ता परीक्षण के ठेकेदारों को भुगतान किया जाना एक गंभीर मामला है।मान्यवर, नगर की जनता इस स्थिति से अत्यधिक पीड़ित है। आपसे निवेदन है कि स्वयं सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। हमारी संस्था यह अपेक्षा करती है कि एक सप्ताह के भीतर सड़कों के सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ ऐसा हमने आपसे आवेदन के रूप में कहा था इसके बावजूद भी आपके द्वारा नगर की जर्जर सड़कों की हालत में कोई सुधार हेतु कम नहीं उठाया गया अतः संस्था ने आज आपको पौधे गिफ्ट कर रही है और आपसे निवेदन करती है कि सड़कों की स्थिति में आपसे सुधार नहीं हो पा रहा है तो कम से कम गड्ढे में पौधे रोपण करें ताकि नगर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश हम दे सकें आज पौधों के रूप में हम आपको संकेत देना चाहते हैं कि इसके बाद भी आपके द्वारा अगर नगर में सड़कों के लिए कम नहीं उठाए गए तो उग्र प्रदर्शन होगा जिसकी जवाबदारी आपकी रहेगी इस दोरान संस्था के स्वदेश सैनी, राज खिल्लारे,ललित मीना, अयान कुरेशी, दिव्यांश राजोरिया, अनुज सोनी, दीपक मांडरे, नितेश पाठक, गौरव धाकड़, अमित मीना, युवराज यादव, विशाल सोनी, गोलू सराठे आदि उपस्थित रहे।