नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती हेतु विमर्श सत्र का आयोजन
हजारीबाग: सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग ने बताया कि झारखण्ड उत्पाद (मदिरा की बिक्री हेतु दुकानों की बन्दोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025 के अंतर्गत अगस्त 2025 में प्रस्तावित खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सुलभ एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से कार्यालय सहायक आयुक्त, उत्पाद हजारीबाग द्वारा एक विमर्श सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
यह विमर्श सत्र दिनांक 26 जुलाई 2025 (शनिवार) को अपराह्न 3:30 बजे, कार्यालय सहायक आयुक्त, उत्पाद – पुराना समाहरणालय भवन, हजारीबाग में आयोजित होगा। सत्र में सभी इच्छुक आवेदकों एवं संबंधित हितधारकों को आमंत्रित किया गया है, जिससे उन्हें नियामवली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जा सकें तथा उनकी जिज्ञासाओं व सुझावों को सुना जा सके।
इस दौरान जिले में आयोजित इस विमर्श सत्र को Online Meeting के माध्यम से मुख्यालय, रांची से संबोधित करते हुए बन्दोबस्ती प्रक्रिया, आवेदन के चरणों तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों पर आधारित एक प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा। साथ ही, उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान भी किया जाएगा।
नियमावली की प्रति झारखण्ड उत्पाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट excise.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध की गई है कि वे नियमावली का अध्ययन कर विमर्श सत्र में सार्थक एवं रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करें।