✍ रिपोर्टर, किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ ग्राम परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर मंदिरों में चोरी करने वाले एक शातिर आदतन चोर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मंदिरों में घटित चोरी के 05 सिलसिलेवार मामलों का किया गया खुलासा
आरोपी चोर द्वारा साइकिल से जगह-जगह जाकर मंदिरों में किया जाता था चोरी
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर किया गया गिरफ्तार
आरोपी के विरुद्ध जिला बिलासपुर में चोरी के कुल 10 मामले पंजीबद्ध होना पाया गया
ग्राम तरपोंगा मंदिर चोरी में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए, पूछताछ पर कई अन्य मंदिरों में चोरी का किया गया खुलासा
आदतन चोर द्वारा थाना सिमगा, भाटापारा ग्रामीण, थाना भाटापारा शहर, थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को दिया गया था अंजाम
आरोपी से ₹51,000 कीमत मूल्य के आभूषण, नगदी ₹4500 एवं घटना में प्रयुक्त एक साइकिल किया गया बरामद
आरोपी से कुल ₹60,500 कीमत मूल्य का सामान बरामद करने में मिली सफलता
आरोपी- योगेश मसीह उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
जप्त संपत्ति का विवरण
1. चांदी का छात्र कीमती ₹25,000
2. सोने का नथनी कल कीमती ₹25,000
3. चांदी का दो जोड़ी बिछिया ₹1000
4. नगदी ₹4500
5. घटना में प्रयुक्त साइकिल ₹5000