कुलदीप मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़
सलैया कोहारी में हुआ नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन
कटनी – विकासखंड विजयराघवगढ़ के सेक्टर क्रमांक 4 कैमोर के ग्राम सलैया कोहारी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। नवांकुर सखियों ने ग्राम सलैया कोहारी में हनुमान मंदिर से ग्राम भ्रमण करते हुए खेर माता होते हुए हनुमान मंदिर में कलश यात्रा का समापन किया। साथ ही ग्राम की महिलाओं के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा महिलाओं को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता द्वारा ग्रामीण वृक्षारोपण के महत्व के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही धरती को हरा-भरा बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई गई एवं ग्राम की महिलाओं एवं स्कूली छात्रों को बेल के बीज वितरित किए गए।
कार्यक्रम में ग्राम के नागरिक सरपंच एवं कैमोर मंडल महामंत्री पवन पटेल, नवांकुर संस्था से सरला कोरी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से समिति सदस्य और ग्रामीणों की सहभागिता रही।