सहारनपुर नकुड
विक्रांत चौधरी को सेना ने दी अंतिम सलामी
भारतीय सेना 5 वी बटालियन जाट रेजिमेंट के जवान विक्रांत चौधरी का दुर्घटना के 9 दिन बाद हॉस्पिटल मे हुआ निधन परिजनों का रो रो कर बुरा हाल । फतेहपुर जट निवासी विक्रांत की तीन साल पहले हुई थी शादी
पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
ज्ञात हो कि गांव फतेहपुर जट निवासी विक्रांत चौधरी लेह लद्दाख मे 5 वी बटालियन जाट रेजिमेंट मे तैनात थे जो लगभग 8 साल पूर्व भारतीय सेना मे भर्ती हुए थे।
गत 17 जुलाई को छुटी पर आये जवान विक्रांत का एक्सीडेंट हो गया था जिनका एक निजी हॉस्पिटल मे इलाज चल रहा था
बीती देर रात इलाज के दौरान विक्रांत का निधन हो गया जिसकी सूचना गांव मे आई तो हर कोई ग़मगीन नजर आया
बस स्टेण्ड नकुड से गांव तक तिरंगा लगी भारतीय सेना की गाडी गाँव मे पार्थिव शरीर लेकर पहुंची तो परिजनों की चित्कार उठ गई
घर से जैसे कैसे महिलाओ को शांत किया और पार्थिव शरीर को शमशान घाट तक ले जाया गया। जंहा भारतीय सेना के जवानो ने सूबेदार सुनील कुमार के नेतृत्व मे सलामी दी। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद रहे।
विक्रांत चौधरी अपने पीछे पत्नी व डेढ़ साल का एक बेटा छोड़ गए है। विक्रांत चौधरी का बड़ा भाई यूपी पुलिस मे तैनात है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़