सहारनपुर से
आकांवड़ यात्रा-2025 की सफलता पर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित
सहारनपुर । कांवड़ यात्रा-2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में प्रशासन और पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण योगदान को लेकर कांवड़ सेवा सम्मान समिति प्रकृति कुंज, सहारनपुर द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता राजेन्द्र अटल ने की, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी श्री शीतल टण्डन, श्रीमती सुषमा बजाज एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
समारोह में मण्डलायुक्त सहारनपुर श्री अटल कुमार राय, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्री सिद्धार्थ वर्मा, एडीएम प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। समिति द्वारा सभी अधिकारियों को सम्मानित कर उनके कुशल प्रबंधन और बेहतर समन्वय की सराहना की गई, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सकी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़