✍किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
कस्टमर से लिए डिटेल, फिर खाली किया अकाउंट, पढ़ें बैंक के कर्मचारी ने कैसे की 1 करोड़ की धोखाधड़ी
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से बैंकिग फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बैंक के कर्मचारी ने ही ग्राहकों को पहले अपने झांसे में लिया. फिर फर्जी तरीके से उनके खातों से पैसे निकाल लिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली है.
डोंगरगढ़. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में एक बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां एक कर्मचारी ने बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी जानकारी और ग्राहकों के भरोसे का गलत इस्तेमाल करते हुए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की. आरोपी कर्मचारी उमेश गोरले पर 6 खाताधारकों से कुल 1 करोड़ 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. मामले की शिकायत मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया. फिर उसके खिलाफ डोंगरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई. जांच के बाद आरोपी कर्मचारी को बैंक से भी हटा दिया गया है.
बताया जा रहा है कि यह पूरा फर्जीवाड़ा साल 2022 से लेकर 2025 के बीच 3 साल तक चलता रहा. आरोपी उमेश गोरले ने ग्राहकों से लोन के प्रोसेस के नाम पर दस्तावेज और ओटीपी हासिल किए. फिर उनकी जानकारी के बिना फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खाते खुलवाकर मोटी रकम निकाल ली. ग्राहक जब जरूरत पड़ने पर बैंक पहुंचे, तब उन्हें अपने ही खातों से रकम निकाले जाने की जानकारी मिली.