गांव फरीदापुर रामचरन मे हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफास।
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर रामचरन मे चोरी की झूठी एफआईआर कराने पर जाँच के दौरान पुलिस ने माल बरामद कर किया पर्दाफास।
सोमवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी में राकेश कुमार पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम फरीदपुरा रामचरन के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था. प्रार्थना पत्र मे बताया कि मैं दिनांक 28 जुलाई को सुवह समय करीब 08.30 बजे मैं मजदूरी करने गया था, मेरी पत्नी स्कूल मे खाना बनाने गयी थी तथा मेरी पुत्री घर मे दूसरी तरफ बर्तन साफ कर रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति घर मे घुस गये और घर मे रखे 10,000 रूपये व मेरी पत्नी के एक जोडी कुण्डल तथा एक जोडी पायल चुरा ले गये। मेरी पुत्री ने चोरो को देखा और हल्ला मचाया व शोर सुनकर चोर भाग गये थे।मुकदमा उपोरक्त के घटनास्थल के निरीक्षण से घटना का संदिग्ध होना पाया गया था। उक्त मामले की गहनता से जांच की गयी तो विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आये है कि राकेश कुमार की पुत्री का प्रेम प्रसंग गाव के ही एक लडके के साथ चल रहा था। दोनो हाई स्कूल तक एक ही क्लास मे पढे थे। दोनो मे फोन पर निरन्तर बातचीत होती है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन व जांच करने पर राकेश कुमार की पुत्री ने अपनी माँ व पिता राकेश कुमार को बताया की उसने अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने की योजना बनायी थी। शादी व खर्चे के लिये अपनी माँ की पायल, कुण्डल व अंगूठी व घर मे रखे 10,000 रूपये अपने ही घर मे प्लास्टिक के कट्टे मे छुपा दिये थे और घरवालो को छूठी सूचना दी थी। कि घर मे चार अज्ञात घुस आये और रूपये व जेवर चोरी करके ले गये और उसी सूचना के आधार पर वादी राकेश कुमार द्वारा चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। राकेश ने घटना मे चोरी गये 10,000 रूपये व एक जोडी कुण्डल तथा एक जोडी पायल व अंगूठी लेकर स्वंय थाने आया है और बताया कि मुकदमे मे लिखाये गये 10,000 रूपये व एक जोडी कुण्डल तथा एक जोडी पायल व अंगूठी घर मे ही मेरी पुत्री ने निकालकर मुझे दे दिये। इस सम्बन्ध मे मंगलवार को थाने में आकर अपने झूठे मुकदमे मे लिखाये गये रूपये व जेवर मिलने के सम्बन्ध मे एक प्रार्थना पत्र दिया गया तथा बताया कि मेरे घर मे कोई चोरी नही हुई मेरी पुत्री ने ही रूपये व जेवर घर मे छुपाकर रख दिये थे जो मुझे मिल गये है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली