इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
हब फॉर वूमेन एम्पॉवरमेंटर अंतर्गत बालिकाओं को कराया गया महिला थाने का भ्रमण
सिवनी:शासन के आदेशानुसार सिवनी जिले में जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के निर्देशन में हब फॉर वूमेन एम्पॉवरमेंटर (DHEW) के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार 31 जुलाई को किशोरी बालिकाओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर द्वारा थाने की कार्यप्रणाली से बालिकाओं को अवगत कराया गया। वर्तमान में बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर अपराध, साइबर अरेस्ट,छेडछाड, दहेज एवं घरेलू हिंसा जैसे अपराधों की जानकारी दी तथा इनसे निपटने के लिये सुझाव दिये गये।बालिकाओं को थाने में एफआईआर, साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई।छात्राओं को अपनी सुरक्षा एवं सचेत रहने की सलाह दी गई। बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन न. 112,100,181,108,1098 की जानकारी दी।बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध की रोकथाम के विषय में जागरूक किया।प्रधान आरक्षक मीरा शरणागत द्वारा बालिकाओं को थाने का भ्रमण कराया गया।ईशा बाल्मिक प्रशासक वन स्टॉप सेंटर द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में संक्षिप्त चर्चा की गई।कार्यकम में नारायणी सक्सेना,सोनल सक्सेना केसवर्कर,आकांक्षा सोनी ऑफिस अस्सिटेंट एवं शहरी परियोजना सिवनी की आगंनवाडी क्रमांक 55,62,79 से कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।