भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पकड़ी अबैध शराब पुलिस को दी सूचना पर सिंग्रामपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर
5 पेटी अबैध शराब के साथ एक टू व्हीलर गाड़ी जप्त की
दमोह// रिपोर्टर सुनील शुक्ला
सिंग्रामपुर/// जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के पोड़ी ग्राम के पास भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा सिंग्रामपुर से अबैध शराब ले जा रहे व्यक्ति को कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा पकड़ा गया जिसकी सूचना तुरंत सिंग्रामपुर पुलिस चौकी गई बताया जा रहा है कि अबैध शराब सिंग्रामपुर से पोड़ी टू व्हीलर पर ले जा रहा था जिसे पकड़कर पुलिस को सुर्पद किया गया
किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया पुलिस एवं संगठन के सहयोग से पांच पेटी अबैध शराब पकड़ी गई है हमारे संगठन का उद्देश्य हर ग्राम के लोगों को शाराब, मांस आदि चीजों से मुक्त करना है संगठन इस काम को सफल बना रही है इसी कड़ी में आज पुलिस के सहयोग से पोड़ी कंजई के बीच में टू व्हीलर वाहन से एक व्यक्ति अवैध शराब सिंग्रामपुर से पौड़ी ग्राम ले जा रहे थ पुलिस एवं सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पांच पेटी अबैध शाराब पकड़कर आरोपी को पुलिस को सोपा गया अबैध शराब पर आगे भी अंकुश लगाने कार्य निरंतर संगठन के सदस्यों का जारी रहेगा
सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया भगवती मानव कल्याण संगठन की सदस्यों द्वारा सूचना दी गई एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर पोड़ी ग्राम की ओर जा रहा है घेरा बंदी कर अबैध शाराब के साथ आरोपी को पकड़ा जिनके पास 171 पाव लाल के 70 पाव सफेद ओर एक टू व्हीलर वाहन जप्त किया गया अबैध शराब की कीमत ₹23000 आकी गई है आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका रही अध्यक्ष,प्रकाश सिंह प्रशांत तिवारी जितेंद्र राय प्रदीप गौड़ रतन यादव सुरेंद्र कुमार चंदन सिंह ठाकुर बीडीसी रणधीर मुंशी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह आरक्षक शेलेन्द्र सिंह सैनिक शिव प्रसाद आदि की भूमिका रही।