सिंग्रामपुर मे हुआ संकल्प कावड़ भव्य स्वागत
प्रथम कावड़ यात्रा तिलवारा घाट से बांदकपुर तक 121 किमी का भव्य आध्यात्मिक सफर
दमोह// रिपोर्टर सुनील शुक्ला
सिंग्रामपुर/// सावन माह के पावन पर्व पर माँ नर्मदा के पावन तट तिलवारा घाट जबलपुर से श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर तक 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई है इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करना है संस्कृति एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के अनुज सत्येंद्र सिंह ने कहा कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आस्था अनुशासन पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है यह शिव भक्ति के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है यात्रा तिलवारा घाट जबलपुर
मार्ग कटंगी बाईपास बोरिया कटंगी गुबरा सिग्रामपुर पुरेनहाउ जबेरा कलेहरा घाना मैली चंडी चौपरा सिमरी रोंड बनवार
समापन 4 अगस्त दिन सोमवार को श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में होगा आज प्रथम दिवस तिलवारा घाट से बोरिया रात्रि विश्राम
द्वितीय दिवस में कावड़ यात्रा का सिंग्रामपुर में भव्य स्वागत किया गया जहां ग्राम वासियों ने माननीय सत्येंद्र सिंह लोधी एवं सभी कावड़ यात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया शिव मंन्दिर सिंग्रामपुर मे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया
द्वितीय दिवस 1 अगस्त बोरिया से जबेरा आनंद धाम पुरेनहॉउ में रात्रि विश्राम
तृतीय दिवस 2 अगस्त जबेरा से रोड महादेव घाट रात्रि विश्राम
चतुर्थ दिवस 3 अगस्त रोड महादेव घाट से बांदकपुर में रात्रि विश्राम पंचम दिवस 4 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को प्रातः 6:00 बजे कांवड़ पूजन जलाभिषेक शिवलिंग महा आरती के साथ समापन कावड़ यात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ भव्य रूप से आयोजित की जा रही है और यात्रा मार्ग शिवमय होकर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा है।