फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने सटोरिया को गुप्ता कर भेजा जेल
फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा के एक सटोरिया को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।उसके पास से 1920 रुपए,कापी,पेन और सट्टा लिखी पर्ची बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने सोमवार देर रात कई दिन से मिल रही मुखबिर की सूचना पर कस्बा के नकासा वाले बाग से कसाव के मोहल्ला अंसारी वार्ड 8 निवासी मो शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह पिछले एक साल से सट्टा लगाने का काम कर रहा है।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया सोमवार देर रात सटोरिया को गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया।उसके पास 1920 रुपए,कापी ,पेन सट्टा की पर्ची बरामद की गई है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली