दुद्धी सोनभद्र ।माँ काली सेवा समिति दुद्धी द्वारा इस बार के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को काफी भव्य और आकर्षण बनाने की तैयारी हैं,जो अंतिम दौर में है ।आयोजन स्थल को बड़े ही आकर्षण व मनमोहक ढंग से सजाया और संवारा जा रहा है ।वहीं इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को और भव्य बनाने के लिए मां काली समिति द्वारा प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव आगामी 17 अगस्त ,रविवार की सायं 07 बजे से माँ काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित होगा।
इस महोत्सव में आमंत्रित भजन गायक/गायिका कृष्णा शर्मा, संजीव सांवरिया और संजना सांवरिया अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
माँ काली सेवा समिति, दुद्धी द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य श्याम बाबा की भक्ति और उनके प्रति श्रद्धा का भाव है। समिति के सदस्य इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।
इस महोत्सव में भक्तों को श्याम बाबा की भक्ति में डूबने का अवसर मिलेगा। भजन गायकों की प्रस्तुति से भक्तों को आनंद और आध्यात्मिक अनुभव होगा।
मां काली सेवा समिति ने श्री श्याम संकीर्तन में शामिल होने के लिए सभी भक्तों को आमंत्रित किया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह