नव झारखंड फाउंडेशन ने मनाया प्रतिभाओं का पर्व, 30 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
हजारीबाग: मुंबई के मीरा रोड ईस्ट स्थित धारा ढाबा होटल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव झारखंड फाउंडेशन ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर झारखंड की मिट्टी से जुड़े विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिला और 30 से अधिक मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित कर समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में झारखंडी समाज के कई वरिष्ठ जन और सामाजिक संगठन जुड़े। मुख्य अतिथि के रूप में बीएजे परिवार के संस्थापक बैजनाथ पांडे, रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा, राणा सेवा समिति के अध्यक्ष रामजीवन राणा, महिला अध्यक्ष नुपुर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता शाह, सुरेंद्र गुप्ता, नरेश यादव, त्रिलोकी यादव,मुंबई होटल अध्यक्ष अभय तिवारी, उपाध्यक्ष राशिद खान बोरिवली अध्यक्ष सुधाकांत पांडेय, महामंत्री अमर सिंह, समाजसेवी सुमन रजक , प्रेम राणा प्रकाश साव ईश्वर प्रसाद गुप्ता सुनिल कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस समारोह में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्र से जुड़े प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया। पिक्कल बॉल में सोनू विश्वकर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, गौरव कुमार (कोच) को विशेष तौर पर सराहा गया। वहीं शैक्षणिक उपलब्धियों में आरती बालदेव साहु पग.DMLT, श्रुति सुमन रजक , अनुराग यादव 10TH अनिरुध ईश्वर गुप्ता 10TH. संकेत उमेश दांगी 12TH,मनीषा मुंशी साव 11TH ओमकार एस यादव 11TH अक्षय रामस्वरूप यादव 12TH रीतिका ईश्वर गुप्ता BSC.MLT, तनिष् नेमन यादव 12TH प्रार्थना शेखर गुप्ता 12TH, दीपक संजय गुप्ता BAF. दीप्ति वासुदेव गुप्ता 12TH ऊर्जा नरेश गुप्ता CS.UIX सपना साहदेव गुप्ता B.TECH रूपेश नरेश गुप्ता HSC3D.DIGENE . मिस निशा साव 12TH मिस खुशी साव 10TH नाईसी शेखर गुप्ता। सुहानी अभय तिवारी HSC भूमि अभय तिवारी SSC . जिगर सुरेंद्र राणा MPL क्रिकेट जिगर विश्वकर्मा पिक्कल बॉल नेहा कुमारी मुंबई क्रिकेट प्रेम राणा नेशनल टेनिस क्रिकेट अंपायर मानव शक्ति दांगी फाउंडेशन सुमन रजक समाज सेवी. सोनू विश्वकर्मा पिक्कल बॉल गौरव कुमार कोच पिक्कल बॉल, आदित्य नारायण यादव 10th दर्जनों छात्रों ने अपनी मेहनत से समाज का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने कहा कि “नव झारखंड फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ विद्यार्थियों का सम्मान नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और सपनों को पंख देना है। जब झारखंड की युवा पीढ़ी शिक्षा और खेल में आगे बढ़ेगी तभी असली स्वतंत्रता का सपना पूरा होगा।” समारोह झारखंडी एकजुटता और प्रतिभा का ऐसा संगम साबित हुआ, जिसने मीरा रोड में 15 अगस्त को गर्व और गौरव की नई कहानी लिख दी।
—–