जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
हफ्ते में केवल एक दिन बुधवार के बुधवार आते हैं मुख्यालय पर जिससे शासकीय कार्य होते हैं प्रभावित
पलेरा:जनपद सीईओ पलेरा को नदारद रहने से अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी का सामना आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। दरअसल पूरा मामला जनपद पंचायत पलेरा का है जहां पर जनपद सीईओ कार्यालय पर हफ्ते में एक दिन ही कार्यालय में आते हैं वाकी के दिनों कोई पता नहीं कि वह कहा पर रहते हैं। जिम्मेदार इस मामले में कार्रवाई नहीं करने से इसका का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ता है। उनके पास दो जगह का प्रभार होने के कारण वह कार्यालय पर समय पर नहीं उपस्थित होते हैं जिससे कामकाज में प्रभावित होता है । इस मामले पर प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर एक जगह का प्रभार उनको दिया जाए जिससे वह पूरी तरह से कार्य कर सकें।।
राजनीतिक संरक्षण के कारण जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे पा रहे ध्यान, जिससे सरकार की छवि हो रही धूमिल। ईमानदार कलेक्टर साहब से अपेक्षा है कि वह इस मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।। जिससे शासकीय कार्य सुचारू रूप से चल सके। अधिकारी कर्मचारियों में पारदर्शिता लाई जाए। अब खबर प्रकाशित होने के बाद क्या कुछ कार्रवाई होगी आने वाला वक्त ही बताया।।