✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शहर में 71वा दधीकांदो महोत्सव की धूम, कान्हा की एक झलक पाने उमड़ा जन सैलाब।
कटनी।।श्री बधाई उत्सव कमेटी के तत्वधान में जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन रविवार को दधिकांडो महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, लगभग शाम 6 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान मुरली मनोहर की महा आरती और पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई शोभा यात्रा में लगभग दो दर्जन से अधिक जीवंत और चलित झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया मच गया शोर सारी नगरी रे आया ब्रिज का बांका संभाल तेरी गधरी रे जैसे भजनों के गूंज के बीच सारा शहर गोकुल के गलियों के जैसा नजर आ रहा था। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह बांधी गई दूध दही के मटकियों को फोड़ने के लिए युवा वर्ग में खासा उत्साह नजर आया कटनी और बाहर से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया गर्ग चौराहे में कटनी टेंट लाइट लाइट एसोसियन द्वारा आयोजित भजन संध्या में धूम मचा दी जबलपुर के प्रसिद्ध भजन गायिका सविता मिश्रा और शहर के युवा गायक संजू नकारा द्वारा एक से बढ़कर एक भजन की शानदार प्रस्तुति दी जा रही थी जिसमें लोग अपने आप को थीड़कने से रोक नहीं पाए बजरंग बाल रामायण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा भी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई।।
:राजेश सांधेलिया: