वारण्टी आरोपी को कोतवाली मणडी पुलिस ने किया गिरफ्तार.
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के कुशल नेतृत्व में आज थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 वारण्टी आरोपी इमरान पुत्र बन्दा हसन निवासी मौहल्ला जैन कालोनी थाना मण्डी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। मणडी पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़