आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,परिजनों में कोहराम
दुद्धी सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलरी गांव में रविवार की शाम आम के पेड़ से लटकता हुआ एक 18 वर्षीय युवक का शव मिला ।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।
सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस मौजूद परिजनों ने बताया कि नीरज18 पुत्र हरिशंकर निवासी बलेरी थाना म्योरपुर ने रविवार की शाम फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली ।घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की शाम नीरज की मां रविवार शाम करीब 7 बजे अपने बेटे को ढूंढते ढूंढते घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ के पास पहुंची तो छोटे बेटे का आम के पेड़ से लटकता शव देखा तो सन रह गई और दहाड़े मारकर रोने चिल्लाने लगी ।रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना ग्राम प्रधान उमेश कुमार को दिया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आम के पेड़ से उतरवाया और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक युवक का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं रहता था ।युवक बाहर जाकर मजदूरी करता था ।
मृतक तीन भाई बहनों में छोटा भाई था ,जो अविवाहित था ।
मृतक का बड़ा भाई और पिता बाहर मजदूरी करने गए हुए है ।मां घर पर अकेली थी,
इस घटना से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, मां का रो-रो कर बुरा हाल है ।
मृतक युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया है इसके सही कारणों का पता नहीं चल सका है ।
पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह