अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। मिस भोपाल फॉरएवर मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2025 के तत्वावधान में मिस भोपाल फॉरएवर मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2025 प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें तहसीलदार बैतूल देवानंद गजभिए और पुष्तकला गजभिए की पुत्री एमबीबीएस डॉ.शिरीन गजभिए को मिस इंडिया भोपाल के ताज से नवाजा गया है। अब डॉ.शिरीन ने आगामी जयपुर में होने वाली मिस इंडिया के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं जिसमें पूरे देश से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनकी इस उपलब्धि पर इष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।