हथवानी मोड़ पर अनियंत्रित टेंपो पलटा, होमगार्ड घायल
दुद्धी/सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के हथवानी मोड़ पर सोमवार की देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार होमगार्ड सुमन्त कुमार गुप्ता (49) पुत्र रघुनाथ प्रसाद गुप्ता निवासी पतरिहा थाना विंढमगंज गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के समय टेंपो में अन्य सवारियां भी मौजूद थीं, जिन्हें हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनके सिर पर गंभीर चोट देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह