मंझिला गांव के नगरी तालाब में मगरमच्छ देखने से मचा हड़कंप वन विभाग की टीम गोताखोरों के साथ रेस्क्यू पर जुटी
खबर जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंझिला गांव के नगरी तालाब का है। जहां आज बुधवार की सुबह, मगरमच्छ देखने से हड़कंप मच गया। वही ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम व स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम गोताखोर की मदद से करीब 3 से चार घंटे बराबर जाल डालकर रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन मगरमच्छ करीब 7 से 8 फुट का बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक पकड़ नहीं गया है। जिससे वन विभाग की टीम के बन दरोगा सत्यम द्विवेदी विशोषण के द्वारा जानकारी देते हुए आज बुधवार को शाम करीब 6:30 बजे बताया कि हमारी पूरी टीम लगी हुई है, रेस्क्यू किया जा रहा है। जब तक तक मगरमच्छ को पकड़ नहीं लिया जाएगा, जब तक रेस्क्यू बराबर चलता रहेगा, चाहे दिन हो चाहे रात, सूचना पर विधायक विशंभर सिंह यादव,ज्ञान सिंह, नरेंद्र यादव, के के महंत ,प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह, सहित वन विभाग की टीम में वनरक्षक शुभम द्विवेदी, विवेक त्रिपाठी, सुशील कुमार, सहायक में रमेश कुमार ,प्रेम ,राजू, जय सिंह मौजूद रहे। वहीं जो गोताखोर मुन्नीलाल, गुलाब ,लखन, कृष्णपाल, राजा, छोटकौना, दीपू रेस्क्यू में जुटे हुवे है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट