INDIAN TV NEWS संवाददाता राजा गोखले मंडलेश्वर
देवी अहिल्याबाई की 230वीं पुण्यतिथि: महेश्वर में ‘अहिल्या उत्सव’ का भव्य आयोजन
महेश्वर। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की 230वीं पुण्यतिथि आज महेश्वर में ‘अहिल्या उत्सव’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें राज परिवार के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
राजपरिवार की उपस्थिति और सम्मान समारोह
इस वर्ष के ‘अहिल्या उत्सव’ की सबसे खास बात होलकर राजपरिवार के युवराज यशवंत राव होलकर की उपस्थिति थी। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष के साथ राजगद्दी पर पारंपरिक पूजा-अर्चना की। इसके बाद राजवाड़ा परिसर में देवी की पालकी का पूजन किया। इस दौरान, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को ‘देवी अहिल्या सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय आयोजन मे महेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष अलका गजराज यादव और नगर व्यापारी संघ अध्यक्ष मथुरालाल पाटीदार , गजराज ज्यादव , मनोज पाटीदार , महेश पाटीदार , सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रेरणा यात्रा, माल्यार्पण और अन्नदान
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे अहिल्या बस स्टैंड स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद, पालकी के साथ ‘प्रेरणा यात्रा’ शुरू हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए राजवाड़ा परिसर पहुंची। यहां देवी की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दोपहर 11:30 बजे प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जहां नर्मदा तट पर साधु-संतों, परिक्रमावासियों और असहाय लोगों को अन्नदान कराया गया।
अहिल्या उत्सव आयोजन समिति का सराहनीय प्रयास
इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन अहिल्या उत्सव आयोजन समिति, महेश्वर द्वारा किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने दिन-रात मेहनत कर इस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। आयोजन में परामर्शदाता जितेंद्र नेगी, दिलीप सोनी, बक्शीराम यादव, चैतन्य गिरी महंत; संरक्षक नगर परिषद अध्यक्ष अलका यादव और नगर व्यापारिक संघ अध्यक्ष मथुरालाल पाटीदार , प्रबंधक रोहित सोनी; अध्यक्ष मनोज पाटीदार; उपाध्यक्ष सचिन शर्मा और विक्रम यादव , सचिव स्वप्निल गुप्ता , सहसचिव आशीष केवट भोला और शेरु अंसारी , और प्रमुख सदस्य सत्यदेव बंदूके, विशाल गीते, रोहित जोशी, विकास सप्तऋषि, मनोज शर्मा, वल्लभ सराफ जीन, श्याम प्रेम नारायण सोनी, विक्की चौहान आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।