ऑपरेशन सवेरा” : मिर्जापुर पुलिस ने पकड़े 3 तस्कर, 50 लाख की स्मैक बरामद
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन शातिर तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला तस्कर भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 500 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये), एक मोटरसाइकिल, एक कार व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 अगस्त को ईदगाह के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी व बरामदगी
तबस्सुम उर्फ काली पत्नी जीशान निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर, 460 ग्राम स्मैक ।
हरपाल पुत्र रेवालाल निवासी गुलड़िया थाना मीरगंज, बरेली, 19 ग्राम स्मैक ।
तस्लीम उर्फ भूरा पुत्र तहसीन निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर, 21 ग्राम स्मैक ।
बरामद सामान
कुल 500 ग्राम स्मैक
1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा
1 मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, UP11CN5043)
1 कार (एस-प्रेसो, UP11BX7741)
आपराधिक इतिहास
महिला तस्कर तबस्सुम उर्फ काली पहले भी एनडीपीएस एक्ट में दो बार जेल जा चुकी है।
पूछताछ में खुलासा
आरोपियों ने बताया कि वे बरेली से स्मैक खरीदकर चोरी-छिपे सहारनपुर लाते थे और यहां ट्रक चालकों व नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों में बेचते थे। इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई होती थी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार
उ.नि. नितिन कुमार
उ.नि. प्रमोद कुमार
म.उ.नि. दीक्षा
हे.का. धीरेन्द्र (958)
का. बादाम (2485)
का. अंकुर कुमार (172) ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़