बबेरू कस्बे के मां मारी गई मंदिर में एक युवक ने दान पेटी में को उठाकर एकांत में ले जाकर ताला तोड़कर की चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद ।
मामला बबेरू कस्बे के मां मढ़ी दाई मंदिर से सामने आया है। जहां बीते 23 अगस्त व 24 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 9:30 बजे मां मढ़ीदाई मंदिर में रखी दान पेटी को कस्बे के ही रहने वाले हनु अवस्थी के द्वारा उठाकर एकांत में ले जाकर दान पेटी के दोनों ताला तोड़कर उसमें रखे दान के सिक्के लगभग 4000 से ₹6000 तक चोरी करके ले गया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें जब आज सोमवार को सुबह मंदिर की साफ सफाई के समय देखा तो दान पेटी के ताला टूटे थे, और रुपए भी गायब थे, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा कि कस्बे के विभार थोक के रहने वाले युवक हनु अवस्थी दान पेटी को ले जाते हुए और पुनः दान पेटी को उसी जगह रखते हुए कैमरे में कैद हुआ है। जिससे आज सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे, मढी दाई मंदिर के पुजारी मनोज कुमार पांडे बबेरू कोतवाली पहुंचकर नाम जद तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल और युवक की तलाश में जुट गई है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट