श्री लक्ष्मी नारायण सेवा समिति सहारनपुर द्वारा लगाया गया फ्री नेत्र चिकित्सा कैंप
सहारनपुर श्री लक्ष्मी नारायण सेवा समिति नई अनाज मंडी, चिलकाना रोड, सहारनपुर द्वारा एक फ्री नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषिकेश से आए प्रसिद्ध डॉक्टरो ने सभी मरीजों का फ्री चेकअप किया तथा जिनकी आंखों में लेंस या मोतियाबिंद की समस्या थी उनका फ्री ऑपरेशन करने के लिए अपने साथ निर्मल आश्रम की बस द्वारा ऋषिकेश ले गए, जहां पर सभी का निशुल्क इलाज किया जाएगा, तथा खाने- रहने ,आने -जाने ,दवाई, चश्मा इत्यादि की सुविधा संस्था द्वारा फ्री उपलब्ध कराई जाएगी!
ऑपरेशन के बाद चेकअप की सुविधा सभी मरीजों के लिए सहारनपुर में उपलब्ध कराई जाएगी जो पूर्णता निशुल्क होगी!
इस कैंप में डॉक्टर संजय, बबलू, शुभम ,सूरज तिवारी आदि उपस्थित रहे! रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़