✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
अरहर के साथ उगाए थे गांजे के पौधे, बड़वारा पुलिस ने मारी रेड, लगभग 1 क्विंटल गांजे सहित आरोपी गिरफ्त में
कटनी। गांजा तस्करी, विक्रय एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़वारा पुलिस ने गत दिवस एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। बड़वारा पुलिस ने जब छापामार कार्यवाही की तो अरहर के खेत के बीच में गांजे के लहलहाते पौधे मिले। कार्यवाही के बाद लगभग एक क्विंटल गांजा आरपी से बरामद किया गया। बड़वारा पुलिस ने गांजे की खेती कर रहे आरोपी के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही की गई।
आप को बता दें की पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी, हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। गत 27 अगस्त को मुखबिर ने सूचना दी की ग्राम गुडाकलां में 70 वर्षीय पूरन चौधरी पिता स्व. विशेषर चौधरी ने अपने खेत में अरहर की फसल के बीच में गांजे की फसल लगा रखी है। सूचना के आधार पर बड़वारा पुलिस ने पूरन लाल चौधरी के खेत मे रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही के दौरान देखा गया की पूरन लाल चौधरी ने अपने खेत में अरहर के फसल के बीच में गांजे के पौधे लगाए थे। गांजे के पौधे उखाड़ कर आरोपी पूरन चौधरी के कब्जे से कुल 46 पौधे 912 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के केके पटेल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रआर. लालजी यादव, आर. गौरीशंकर राजपूत, आर. शिवप्रकाश तिवारी, दीपक सिंह, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर की विशेष भूमिका रही।