✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शासकीय तिलक कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर परीक्षण आयोजित
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने विद्यार्थियों को दिया गया संदेश
कटनी – प्रधानमन्त्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई की अध्यक्षता में उमंग उच्च शिक्षा एवं वेलनेस, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह स्वास्थ्य शिविर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. चांदनी रिमझा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रूपा प्रसाद, डॉ. पूजा पाण्डेय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा पाण्डेय एवं ए.एन.एम. राखी कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई ने विद्यार्थियों को शासन द्वारा आयोजित इस शिविर में आगे बढ़कर शामिल होने की अपील करते हुये स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। जबकि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.चांदनी रिमझा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने दांतों का बहुत ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही हमें महंगी पड़ सकती है। हमें रात्रि को ट्यूथब्रस करके ही सोना चाहिए। इसके साथ ही इस शिविर में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी जानकारियां दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी घर बैठे जानने के लिए ‘मनहित’ एप को डाउनलोड कराकर उसके महत्व को बताया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को टोल फ्री नम्बर 14425 और 14416 के बारे में बताया गया कि किसी भी तरह की समस्या के बारे में फोन करके निशुल्क परामर्श लिया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. आर. पी. मिश्र, प्रोफेसर वी. के. द्विवेदी, प्रोफेसर रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार कुमार, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. राजश्री शर्मा सहित प्राध्यापक गण के साथ साथ छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. माधुरी गर्ग द्वारा किया गया।