सहारनपुर नगर निगम ने शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को रिकवर करने के लिए एक रिकवरी वाहन खरीदा है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस वाहन का लोकार्पण किया और इसे पुलिस ट्रैफिक विभाग को सौंप दिया
– यह गाड़ी कार से लेकर टाटा 407 मॉडल तक के वाहनों को उठाने में सक्षम है।
– इसका उद्देश्य शहर की सड़कों पर गलत पार्किंग को रोकना और यातायात को सुचारु रूप से चलाना है।
– महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि महानगरों के विकास के साथ वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है, इसलिए रिकवरी व्हीकल की आवश्यकता है।
– उन्होंने पुलिस विभाग को आश्वस्त किया कि नगर निगम शहर के विकास, कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए हमेशा पुलिस विभाग के साथ खड़ा है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़