जितेंद्र गंगवार निर्विरोध प्रांतीय मंत्री निर्वाचित
फतेहगंज पश्चिमी।लखनऊ में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के चुनाव में ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र गंगवार को तीसरी बार निर्विरोध प्रांतीय मंत्री चुना गया है।इस मौके पर उन्हें उनके करीबियों ने शुभकामनाएं दी है।
रविवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन/प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन लखनऊ के एक होटल में संपन्न हुआ। जिसमें जितेंद्र गंगवार पुनः तीसरी बार निर्विरोध प्रांतीय मंत्री पद निर्वाचित हुए है। वह वर्तमान में बरेली के ब्लॉक भोजीपुरा में ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर कार्यरत है। निर्वाचन के उपरांत उन्होंने उपस्थित प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों, जिला मंत्री,प्रांतीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। उनकें शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली