अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज़ मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 1 सितंबर मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरपरी के पास मिले एक अज्ञात महिला के सब का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैl पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थीl पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप( SOG) की संयुक्त टीम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है /
एसपी सिटी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक महिला की पहचान फर्रुखाबाद जनपद की रानी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम अरुण राजपूत है, जो एलाऊ क्षेत्र के किशोरपुरा का रहने वाला है l
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया थाI गहन पड़ताल और तकनीकी मदद से पुलिस ने आखिरकार आरोपी तक पहुंच कर उसे धर दबोचा l पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है बताया गया है कि प्रेम संबंध में हुए किसी विवाद के चलते उसने रानी की हत्या कर दी थीl पुलिस ने बताया है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैl