बेचने के बाद भी मकान नहीं किया खाली, हुई मारपीट
फतेहगंज पश्चिमी। गांव चिटौली में मकान बेचने के बाबजूद दबंग पति पत्नी मकान को खाली नहीं कर रहे है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पति पत्नी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ हाथापाई और गाली गलौज किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
गांव चिटौली निवासी तारा देवी ने बताया कि उसके ससुर ने गांव के एक मकान को खरीद लिया है। जिसकी रसीद भी करा ली है। लेकिन मकान में मौजूद राजू ठाकुर और उसकी पत्नी दबंगई के बल पर मकान को खाली नहीं कर रही है। रविवार दिन में मकान खाली करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
पीड़िता का आरोप है कि रविवार देर रात दोनों आरोपी घर में घुस आए। बोले तेरा पति मुकेश कहां है। बुला उसे आज उसको जान से मारकर उसका खेल खत्म करना है। विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। बाल पकड़ कर बाहर तक खींचकर लाए।शोर शराबा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली