सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम ने ईओ से मांगी रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज-शाही रोड पर नव निर्मित रोडवेज बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह के द्वारा की गई शिकायत पर एसडीएम इशिता किशोर ने ईओ और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
कस्बा के अंसारी मोहल्ला शाही रोड निवासी अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने सोमवार को ट्रेनी आईएएस एसडीएम इशिता किशोर से शिकायत करके बताया फतेहगंज-शाही रोड पर मौजूद नवनिर्मित रोडवेज के पास सरकारी जमीन में कस्बा के एक दबंग युवक ने टीन का कमरा बनाकर उसमें फर्श डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। बताया पूरे दिन टीन के इस अवैध कमरे में नशेड़ी लोगों का जमावड़ा रहता है। इस बाबत उन्होंने नगर पंचायत ईओ पुष्पेंद्र राठौर से शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। नशेड़ी लोगों के जमावड़ा से आसपास के लोगों के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अधिवक्ता की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए ईओ पुष्पेंद्र राठौर को तलब किया है। साथ ही स्थानीय पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली