लइंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान
करौली। प्रदेश के आह्वान पर राजस्थान शिक्षक संघ(अम्बेडकर) करौली के जिलाध्यक्ष विष्णु मण्डल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सीएम व शिक्षा मंत्री के नाम डीएम को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा ज्ञापन में बताया कि 1 शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालयों में 1997से रोस्टर रजिस्टर संधारित किया जाए,रोस्टर के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लायजन अधिकारी नियुक्त किया जावे,पद आधारित रोस्टर लागू किया जाए, 2, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों को छात्रवृति महंगाई सूचकांक के आधार पर वृद्धि की जाए एवं आय सीमा ईडब्लूएस की भांति 8लाख की जाए, 3,आरक्षित वर्ग के कार्मिकों को उनकी स्वयं वरिष्ठता में वरीयता होने के बावजूद वंचित किया जा रहा है उन्हें वरिष्ठता अनुरूप पदोन्नति दी जाए 4,तृतीय श्रेणी अध्यापकों की पदोन्नति न्यायालय निर्णय के अधीन मानते हुए अस्थाई पदोन्नति दी जाए कला ,वाणिज्य एवं कृषि स्नातक पद सीमित होने से पदोन्नति में पिछड़ रहे है उन्हें प्रधानाध्यापक व हैड टीचर पद पर पदोन्नति दी जाए 5 वाइस प्रिंसिपल को दो सत्र 2023 24,2425 ,व्याख्याता तीन सत्र एवं प्रधानाचार्य पद की डीपीसी एक सत्र की लंबित है की डीपीसी की जाए तथा वाइस प्रिंसिपल कैडर को पुनः बहाल किया जाए तथा 6, स्थानांतरण की स्थाई नीति बनाई जाए एवं पिछले 7वर्षों से तृतीय श्रेणी अध्यापकों (टीएसपी से नॉन टीएसपी) के स्थानांतरण नहीं किए उनके स्थानांतरण किए जाए तथा असाध्य रोग से पीड़ित कार्मिकों को प्रतिनियुत कर उन्हें राहत दी जाए7,नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम निर्धारण समिति में एसटी, एस सी को प्रतिनिधित्व दिया जाए,एसटी एससी महापुरुषों की जीवनी, डॉक्टरभीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष,संविधान निर्माण में उनका योगदान को स्थान दिया जाए,कक्षा 5 भाग 3 में वीरांगना काली बाई का अदम्य साहस जो हटा दिया है उस पाठ को पुनः जोड़ने की संगठन मांग करता है 8,गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों (बीएलओ,ई ग्राम प्रभारी )से मुक्त रखा जाए 9, पातेय वेतन पर कार्यरत प्रधानाध्यापकों (प्राशि) को नियुक्ति तिथि से नोशनल वरिष्ठता प्रदान की जाए और तृतीय श्रेणी में अध्यापकों 207 _8 की वेतन विसंगति दूर की जाए10,शिक्षा विभाग के कार्मिकों को 9,18,27 के स्थान पर 8,16,24,32वर्ष पर वित्तीय अपग्रेडेशन का लाभ दिया जाए,11सेवारत शिक्षकों की बीएड इंटर शिप अवधि को सेवा मानकर वेतन भुगतान किया जाए 12, आरपीएससी व्याख्याता भर्ती में सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र में न्यूनतम अंक की बाध्यता को समाप्त कर पूर्व की भांति दोनों प्रश्न पत्रों के अंकों को जोड़कर वरीयता बनाई जाए डिस्कवाली फाई व्यवस्था समाप्त की जाए13,विधायक कोश की 50 प्रतिशत राशि विद्यालय विकास भवन भौतिक संसाधन डिजिटल क्लास रूम, पुस्तकालय आदि में उपयोग किया जाए,14नव क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याता पदों का सृजन किया जाए, अनिवार्य विषय हिंदी, अंग्रेजी व्याख्याता पद सृजन हो,संगठन मांग करता है कि समस्त मांगों का निस्तारण किया जाए,अन्यथा हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे ज्ञापन देने वालों में सुभाष मीना महामंत्री,अमृत लाल छाबड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष,रतिराम मीना संगठन मंत्री, रूपसिंह सिंह मीना प्रदेश कार्य करणी सदस्य,गंगाराम प्रजापत प्रवक्ता,घनश्याम जाटव प्राचार्य,टीकाराम महावार,कैलाश चंद मीना, नीतीशजारेडा,सुरेश केन,भीम सिंह जाटव,कमल माली सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे