संवाददाता नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान
राजस्थान करौली जिले के केलादेवी आस्था धाम की हालत खराब है और 20 दिन बाद नवरात्रि का मेला चालू होगा तथा कैलामाता मंदिर को जाने वाला बाईपास मार्ग पर ठाकुर बाबा की पुलिया टूटी हुई है जिससे रास्ता बंद है। जिसके कारण रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और दर्शनार्थियों व आमजन को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है तथा हॉस्पिटल जाने का कोई भी रास्ता सही नहीं है जिससे हॉस्पिटल जाने वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है । तथा रात को लाइट बंद रहती है व 15 दिनों से कैलादेवी कस्बे के नलों में पानी नहीं आ रहा है । इससे आमजन बहुत परेशान है तथा कस्बा कैलादेवी की हालत पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।